खेल

यूपीएल : गढवाल और कुमाऊँ रीजन में ट्रायल शुरू

481 खिलाडि$यों ने किया रजिस्ट्रेशन
देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के लिए ट्रायल सोमवार से गढ$वाल और कुमाऊँ  रीजन में शुरू हो गए हैं। गढ$वाल रीजन के ट्रायल देहरादून के छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि कुमाऊँ  रीजन के ट्रायल उधम सिंह नगर के एमेनिटी स्कूल में शुरू हुए हैं। इन ट्रायल्स में राज्य भर से उभरते हुए क्रिकेटरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 48१ खिलाडि$यों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
गढ$वाल रीजन के लिए आयुष क्रिकेट अकादमी, छिद्दरवाला में कुल 325 खिलाडि$यों, जबकि कुमाऊँ रीजन के लिए एमेनिटी स्कूल, उधम सिंह नगर में 156 खिलाडि$यों ने पंजीकरण कराया।
गढ$वाल रीजन में चयनकर्ता की भूमिका अजय मनु ,सुरेंद्र बग्गल व विशाल भाटिया ने निभाई, जबकि राजीव दत्ता ने ऑब्जर्वर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। दूसरी आेर, कुमाऊँ  रीजन में रंजीत माली और कृष्णा दास चयनकर्ता रहे और पिथौरागढ$ के सचिव व यूपीएल कमेटी के सदस्य उमेश चंद्र जोशी ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। ये ट्रायल 4 अगस्त से शुरू  होकर 6 अगस्त तक जारी रहेंगे। इस दौरान खिलाडि$यों के कौशल, तकनीक और प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि उत्तराखंड प्रीमियर लीग के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाआें का चयन किया जा सके।
उत्तराखंड प्रीमियर लीग राज्य के क्रिकेटरों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। इस लीग का आयोजन न केवल स्थानीय क्रिकेट को बढ$ावा देता है, बल्कि युवा खिलाडि$यों को प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रखने का अवसर भी प्रदान करता है।
ट्रायल्स के समापन के बाद चयनित खिलाडि$यों की सूची तैयार की जाएगी, और उन्हें यूपीएल 2२५ के लिए विभिन्न टीमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *