एडजेस्टेबल कैटेगरी में विवान और अन्वीशा रहे अव्वल
दसवीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता
देहादून। दसवीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के एडजेस्टेबल कैटगरी के बालक वर्ग में विवान शर्मा और बालिका वर्ग में अन्वीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रोशनाबाद, हरिद्वार के सेंट थॉमस अकेडमी में हरिद्वार जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की आेर से दसवीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से लगभग 350 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। देहरादून जिले से क्रप्टो स्केट्स वल्र्ड, यूनिवर्सल स्केटिंग अकादमी व वांटेज हॉल गल्र्स स्कूल से 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के ब्यॉयज एडजेस्टेबल कैटेगरी के अंडर-5 में विवान शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अन्वीशा पहले स्थान पर रही। ब्वॉयज इनलाइन कैटेगरी के अंडर-13 में सिद्धांत गैरोला ने द्वितीय स्थान, क्वॉड अंडर-7 में हीरत भारद्वाज ने द्वितीय,
क्वॉड अंडर-9 में पाविका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गल्र्स क्वॉड अंडर-17 में मीनल अरोड़ा ने प्रथम, गल्र्स इनलाइन अंडर-7 में रेबेका नेगी प्रथम, इवांका त्रिपाठी ने द्वितीय, गल्र्स इनलाइन अंडर-13 में आरना पांडे ने द्वितीय, अंडर-17 में अपूर्वा रावत ने प्रथम, जोया शाह ने द्वितीय, गल्र्स इनलाइन अंडर-17 में शालू कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समापन पर मुख्य अतिथि कार्तिक पाल ने विजेता खिलाडिय़ों को पदक प्रदान किए। इस अवसर पर हरिद्वार जिला रोलर स्केटिंग संघ के सचिव शांतनु मांगलिक, देहरादून जिला रोलर स्केटिंग संघ के सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी प्रियंक शर्मा, वंटेज हॉल स्कूल के खेल अध्यक्ष कैबिरिच मृत्युंजय आदि मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—
