साहित्य

वायलन और वीणा की जुगलबंदी ने किया मंत्रमुग्ध

देहरादून। विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 के आठवें दिन की सांस्कृतिक संध्या में गोवा जनजाति के कुनबी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो ’कला साम्राज्य, करचोरम, गोवा द्वारा प्रस्तुत किय गया। उसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी प्रस्तुति अपने लोकगीत ’ओवियो’ से की जो की शादियों में गया जाने वाला प्रचलित लोकगीत है। उसके बाद उन्होंने विरासत के माहोल को मद्देनजर रखते हुए ढालों पारंपरिक प्रमाणिक लोकगीत में एक प्रस्तुति दी जिसमे उनके वेस्टर्न संस्कृति का संगम देखने को मिला।
सांस्कृतिक संध्या की अगली प्रस्तुतियों में कुमारेश राजगोपालन एवं जयंती कुमारेश ने वायलन और वीणा पर जुगलबंदी प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने कुमारेश राजगोपालन (वायलिन) जयंती कुमारेश (वीणा) उनकी संगत में जया चंद्र राव मृदंगम एवं प्रमात किरण तबला पर थे। उन्होंने कर्नाटक शास्त्रीय संगीत में प्रस्तुति दी। आज की प्रस्तुतियों में उन्होंने कर्नाटक राग के सभी पारंपरिक राग एवं उसका  मिश्रित संस्करण मे एक अनोखी जुगलबंदी प्रस्तुत किया।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *