देहरादून। राज्य में व्याप्त बेरोजगारी को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। बैरिकेटिंग पर पुलिस और कार्यकर्ताओं की हल्की नोकझोंक भी हुई है।
बृहस्पतिवार को उक्रांद कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उसके बाद उक्रांद कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव करने के लिए निकले। हाथीबड़कला में पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने बेरीकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। बेरीकेगेटिंग पार करने को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। उसके बाद कार्यकर्ता वहीं पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। राज्य में रोजगार की उपलब्धता व ठोस रोजगार नीति के न बनने के कारण राज्य का नौजवान हताश हैं और दुगनी रफ़्तार से पलायन कर रहा है।राज्य के संसाधनों की लूट हो रखी है। सरकार रोजगार के नाम पर भ्रम का जाल फैलाकर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है लेकिन सरकार रोजगार देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
सीएम आवास कूच करने वालों में दल पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, एपी जुयाल,कें ओमी उनियाल लताफत हुसैन, एनके गुसाई, आनंद सिलमाना,देवेंद्र कंडवाल,देवी व्यास, जय प्रकाश उपाध्याय,बहादुर रावत,के एन डोभाल, प्रताप कुँवर,रेखा मिंया, सुनील ध्यानी, शांति भट्ट, देवेंद्र चमोली,राजेश्वरी रावत,प्रमिला रावत,राजेन्द्र बिष्ट,धर्मेंद्र कठैत,शिव प्रसाद सेमवाल संजय बहुगुणा,अशोक नेगी,किरन रावत कश्यप ,अनिल डोभाल, देवेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुमित डंगवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।