देहरादून

युवाआें को स्वरोजगार से जोडऩे को विशेष अभियान की शुरुआत

संस्कार परिवार 2२ दिसंबर से 12 जनवरी तक चलाएगा विशेष अभियान
देहरादून। संस्कार परिवार देहरादून की आेर से 2२ दिसंबर से 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती तक प्रदेश के युवाआें को संस्कृति, संस्कारों, स्वरोजगार और रिवर्स पलायन से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा से शीतकालीन सत्र में अभियान की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, आचार्य बालकृष्ण, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पतंजलि योगपीठ के स्वामी आनंद देव ने किया। आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी ने विधानसभा में हुए विशेष योग सत्र में योग सिखाने के बाद इस अभियान के लिए रवाना हुए। आचार्य विपिन जोशीने बताया कि 1900 और 190१ में स्वामी विवेकानंद ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मायावती आश्रम लोहाघाट तक की गई पद यात्रा के पडावों में अभियान चलाकर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान के साथ युवाआें व महिलाआें को स्वरोजगार व रिवर्स पलायन के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का अभियान 2२ से 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। वहीं, विधानसभा में योग के क्षेत्र में सराहनीय सेवाआें के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, आचार्य बालकृष्ण द्वारा आचार्य विपिन जोशी को अंगव और भगवान केदारनाथ का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। विपिन जोशी ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष, आचार्य बालकृष्ण, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर आचार्य सुनील लोहानी, योगाचार्य मोनिका देवरानी आदि मौजूद रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *