नृत्य नाटिका में शिवाजी सदन रहा अव्वल
देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में गुरुवार को वार्षिक समारोह “नवरस – द नाइन एलिमेंट्स ऑफ इमोशन” थीम पर हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। श्री गुरु राम राय मिशन की गौरवशाली यात्रा पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती प्राची जुयाल ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्पोर्ट्स डे और एनुअल डे को मिलाकर विद्यार्थियों की सहभागिता 90% से अधिक रही, जो विद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।
प्री प्राइमरी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात कक्षा एक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत हास्य रस पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने सबके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। तनु और इशिका ने नवरस विषय पर आधारित एक शिव भगवान पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इसके पश्चात् चारों समूहों के द्वारा अलग अलग रस पर आधारित नृत्य नाटिका और समूह नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें बच्चों ने जीवन के विविध भावों को सजीव कर दिया। विशिष्ट अतिथि श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता काबिले तारीफ है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का स्कूल के वार्षिकोत्सव को ” नवरस थीम ” के साथ जोड़ने का प्रयास सराहनीय है।
मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार भी है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन ने यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार मिलकर उत्कृष्टता का निर्माण करते हैं।
विशिष्ट अतिथि श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता काबिले तारीफ है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का स्कूल के वार्षिकोत्सव को ” नवरस थीम ” के साथ जोड़ने का प्रयास सराहनीय है।”Wing Commander Vikrant Uniyal ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों तथा विद्यालय के अनुशासित वातावरण की प्रशंसा की। जीएस तोमर एजुकेशन ऑफ़िसर एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन, आयोजन की गुणवत्ता और बच्चों की भागीदारी यह दर्शाती है कि संस्था लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।
श्रीमती प्रतिभा अत्री प्रिंसिपल एसजीआरआर रेसकोर्स ने कहा कि “बच्चों की प्रस्तुतियाँ समर्पण, परिश्रम और सृजनात्मकता का सुंदर मिश्रण थीं। प्रत्येक प्रस्तुति में भावनाओं की गहराई और विद्यालय की मेहनत झलक रही थी।निर्णायक मंडल के रूप में कविता बिष्ट एवं कैलाश चंद्र ध्यानी शामिल रहे। कैलाश चंद्र ध्यानी ने अपने बाँसुरी वादन से भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशिष्ठ अतिथि अभिनव थापर, प्राची जुयाल, गोपाल सिंह तोमर व अन्य अथितियों ने पुरुस्कार व ट्राफियों का प्रदान किया। नृत्य नाटिका में शिवाजी सदन प्रथम रहा, समूह नृत्य में अशोक सदन प्रथम रहा, स्पोर्ट्स ट्रॉफी अशोक सदन के नाम रही और ओवरऑल को करिकुलर ट्रॉफी पर टैगोर सदन ने अपने नाम की।
इस अवसर पर मेनका शाह, अमित सिंह राणा, श्वेता बिष्ट, शर्मिला रावत, विनिता किष्टवाल, सविता ध्यानी, कुमुद जोशी, शशिकला राणा, सविता डोभाल, रोशनी उनियाल, मीना बमरारा, संगीता कला एवं अर्चना रावत आदि मौजूद थे।
—————————
