Home धर्म-संस्कृति ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान’ से सम्मानित हुए सतपाल महाराज

‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान’ से सम्मानित हुए सतपाल महाराज

देहरादून। उत्तराखंड में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को मंगलवार को एक समारोह में ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया। श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम और संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून ने किशनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रालय सभागार में मंगलवार को पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को संतों ने ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत स्वामी असीम आत्मानन्द महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किया गया। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंदिर पुस्तकालय के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में रूद्राक्ष पौधे का रोपण किया। पर्यटन मंत्री द्वारा विवेकानन्द नेत्रालय  में एक वार्ड का भी भ्रमण किया गया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अकसर कहा करते थे कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का उनके जीवन पर अमिट प्रभाव पड़ा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उसका अनुभव करना है तो आपको उत्तराखंड आना होगा। यहां के पहाड़ों, नदियों, झीलों, घाटियों, वनस्पतियों, पेड़-पौधों में ऐसा चुंबकीय आकर्षण है कि कोई चाहे भी तो उनके प्रभाव से बच नहीं सकता। उसी प्रभाव को उजागर तथा उसका अवलोकन कराने हेतु हमने ‘स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट’ तैयार किया है। आचार्य विपिन जोशी संस्थापक स्वामी विवेकानन्द स्मृति यात्रा ने कहा कि संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट देहरादून द्वारा यह पहला सम्मान है जो पर्यटन मंत्री को दिया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।  

इस अवसर पर आत्मानन्द महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम, स्वामी अन्नपूर्णा नंद महाराज 108 महन्त श्री कृष्ण गिरी जी महाराज टपकेश्वर महादेव, सुनील उनियाल गामा महापौर देहरादून, कमल रजवार अध्यक्ष कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद,  अंशुल चावला महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, शंकर रावत महानगर महामंत्री युवा मोर्चा, मनीष रावत महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि मौजूद रहे।

—————————————————–

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल...

क्यों नहीं लगाई वेंडिंग मशीन,अधिकारी दें जवाब-वंशीधर तिवारी

देहरादून। राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेश बंशीधर ने नाराजगी...

पूजा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भेंकलताल-ब्रह्मताल विकास मेले का आगाज

थराली। छः दिवसीय 31वें भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेला का पुजा पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया हैं। बृहस्पतिवार...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई