देहरादून। रानीपोखरी भोगपुर क्षेत्र में नेत्रदान और देहदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ रही है। इसी कड़ी में सारंगधरवाला, भोगपुर निवासी श्रीमति शांति देवी व स्व. सतीश तिवारी के पुत्र संजीव कुमार तिवारी ने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट जाकर देहदान का संकल्प लिया। अपने पिता के सामाजिक कार्यो का अनुसरण करते हुए संजीय कुमार तिवारी बीते सप्ताह अपनी माता श्रीमती शांति देवी के साथ नेत्रदान का संकल्प पहले ही ले चुके हैं। 5० वर्षीय संजीव कुमार तिवारी ने यह पुनीत कार्य कर समाज के लिए एक आदर्शन प्रस्तुत किया है। वह स्वैच्छिक रक्तदाता भी है। अब तक 15 बार रक्तदान कर चुके है। इसे साथ ही सामाजिक कार्यो में लगातार बढ़ चढक़र हिस्सेदारी निभाते रहते हैं। संजीव वर्तमान में दिल्ली में अपना व्यवसाय करते हैं। रक्तदान, नेत्रदान, देहदान की अलख जगाने में कार्यरत है। उनके इस कार्य के लिए व्यापार मंडल रानीपोखरी के अध्यक्ष और नेत्रदान, रक्तदान, देहदान के ब्रांड एंबेसडर अरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, रामनगर डांडा थानो निवासी अशोक तिवाड$ी, जगदीश ग्रामीण ने उनके देहदान संकल्प की प्रशंसा करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—