धर्म-संस्कृति

साध्य को पाने के लिए साधन जरुरी :  साध्वी रेखा

सहस्रधारा रोड स्थित आश्रम में श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान पर सत्संग

देहरादून। सहस्रधारा रोड स्थित आश्रम में श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान पर सत्संग करते हुए अहमदाबाद से आई साध्वी रेखा बहन ने कहा कि इस नश्वर संसार में किसी साध्य को पाने के लिए किसी न किसी साधन की आवश्यकता है। यही साधन आपको मंजिल तक पहुंचाता है। यह साध्य जीवन में परिस्थिति, आयु, समय, व्यक्ति के अलग—अलग है। इसलिए साधन भी उसी अनुरुप हो तो सफलता अवश्य मिलती है।

रविवार को आसाराम बापू आश्रम में सत्संग हुआ। सत्संग में भक्तों को प्रवचन करते हुए साध्वी रेखा बहन ने कहा कि सत्संग में यही साधन भगवान नाम से जुडक़र शाश्वता की आेर ले जाता है। यह योग, तप के साथ मिलकर साधन नियम कहलाता है। शिक्षा के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ दीक्षा भी जरुरी है। दीक्षा सही दिशा प्रदान करती है। देवभूमि का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा की उद्$गम स्थली, देवों की तपोभूमि, चारों धाम की भूमि गंगा दशहरा, ज्येष्ठ माह में बद्री केदार यात्रा कर श्रद्धालु अपने जीवन को सफल बनाकर पुण्य कमाते हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मधुर वाणी में नारायण धुन श्रीमन नारायण नारायण, केदार नारायण, लक्ष्मी नारायण से मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर लखन, मिथलेश, संतोष, सुशील, दीपा, समिति प्रधान सुबोध गोयल, श्याम सुंदर, सतीश आनंद, राजीव चौहान, प्रो. पटेल, संजय धीमान, अनीता पटेल, राध, प्रेमा नेगी, तृप्ता शर्मा आदि मौजूद थे।

-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *