Home साहित्य भक्तदर्शन लिखित "गढ़वाल की दिवंगत विभूतियां' पुस्तक का विमोचन

भक्तदर्शन लिखित “गढ़वाल की दिवंगत विभूतियां’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से पुस्तकालय के सभागार में प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. भक्तदर्शन द्वारा लिखित व विनसर पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “गढ़वाल की दिवंगत विभूतिया” के तीसरे परिवर्धित संस्करण का मंगलवार को विमोचन किया गया। इस अवसर पर  मुख्य वक्ता प्रो. सुनील कुमार, पूर्व अध्यक्ष इतिहास विभाग हेमवतीनन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एम.पी. जोशी, पूर्व अध्यक्ष इतिहास विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय ने की। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, भक्तदर्शन जी की सुपुत्री श्रीमती मीरा चौहान और सामाजिक इतिहासकार डॉ. योगेश धस्माना ने भक्तदर्शन के जीवन आदर्शों और समाज निर्माणम उनकी भूमिका से अवगत कराया।
पुस्तक लोकार्पण के बाद हुई चर्चा में वक्ताओं ने कहा कि एक कुशल राजनेता, पत्रकार, सम्पादक और साहित्यसेवी के रूप में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि भक्तदर्शन का सार्वजनिक जीवन 1930 से प्रारम्भ होकर 1990 तक सतत् रूप से पहाड़ को गौरवान्वित करने वाला रहा है। उनकी पुस्तक गढ़वाल की दिवगंत विभूतियां स्थानीय इतिहास और स्वाधीनत आन्दोलन में जनभागीदारी की कहानी को भी सशक्त रूप से व्यक्त करती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. एम.पी. जोशी ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों का यह दायित्व होना चाहिए कि वह पहाड़ की दिवगंत एवं आदर्श व्यक्तिवों के द्वारा किए गए योगदान को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उन पर शोध कार्य करवाएं।
पद्मश्री कल्याण सिंह रावत का कहना था कि पहाड़ की सामाजिक सांस्कृतिक और राजनीतिक विभूतियों को स्कूल / कालेज के पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाने की पहल की जानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए इस पुस्तक के तीसरे संस्करण के संपादक डॉ. योगेश धस्माना ने भक्तदर्शन जी के जीवन आदशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. भक्तदर्शन के योगदा को रेखांकित करते हुए दक्षिण भारत में हिन्दी को विकसित करने में उनके योगदान पर कई महत्व जानकारियां प्रदान की।
कार्यक्रम में भक्तदर्शन की सुपुत्री मीरा चौहान, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत, दिनेश शास्त्री ब्रिगेडियर भारत भूषण, बीजू नेगी, कर्नल ललित चमोली, निकोलस हॉफलैण्ड, प्रो. बी.के. जोशी, कर्नल डी एस बरतवाल, सुन्दर सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र नेगी सहित पुस्तकालय के युवा पाठक साहित्यकार, लेखक व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुस्तक के प्रकाशक कीर्ति नवानी द्वारा अतिथियों को पुस्तकें भेंट की गई।
कार्यक्रम के अन्त में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।

——————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर...

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई