शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
देहरादून। फ्लैट में सफाई करने वाली एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी है कि वह मयूर विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में घर का काम करती है। उसी फ्लैट के मालिक के कुत्ते को घुमाने का काम युवक करता था।आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे पता चला कि आरोपित शादीशुदा है और आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपित किसी न किसी बहाने अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वह दो माह की गर्भवती है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को ऋषि नगर चौक सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया।
————————————————