Home उत्तराखंड प्रदीप गुलेरिया अध्यक्ष और गिरिधर महामंत्री निर्वाचित

प्रदीप गुलेरिया अध्यक्ष और गिरिधर महामंत्री निर्वाचित

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी- 2021 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रदीप गुलेरिया और महामंत्री पद पर गिरिधर शर्मा निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी को फूल मालाओं से स्वागत किया और जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी- 2021 के चुनाव अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहायक चुनाव अधिकारी ओ.पी. बेंजवाल व नागेंद्र नेगी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। अपराह्न 3 बजे से मतगणना आरंभ हुए। चुनाव अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने कार्यकारिणी-2021 के आठ पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रदीप गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकिशोर तिवारी, महामंत्री पद पर गिरिधर शर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर राजू पुशोला, संयुक्त मंत्री ( महिला आरक्षित) पद पर लक्ष्मी बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर विकास गुसाई व सम्प्रेक्षक पद पर शिशिर प्रशांत निर्वाचित हुए । इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए हुए मतदान में श्रीनिवास पंत 161 मत, चांद मोहम्मद 158 मत, भगवती प्रसाद कुकरेती 155 मत, मनोज सिंह जयाड़ा 142 मत, शैलेन्द्र सेमवाल 141 मत, विनोद पोखरियाल 135 मत, अमित कुमार शर्मा 123 मत, दीपक फरस्वाण 119 मत व अजय राणा 118 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इसके साथ ही इंद्रदेव रतूड़ी और सुभाष कुमार को 111 और अनुपम सकलानी को 77 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

श्री मिश्रा ने बताया कि कुल मत 264 थे, इसमें से 219 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। 3 मत निरस्त किए गए। चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया और साथ ही जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पीएम के नेतृत्व में 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में...

पत्रकारिता को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सुरेखा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून इकाई का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस...

भेंकलताल मेले में 10 छात्रों को मिला रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान

थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र...

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई