नीति मोहन के गीतों ने यूपीएल में जमाया रंग
देहरादून। वुमेंस यूपीएल सीजन-2 के फाइनल में सिंगर नीति मोहन के गीत प्रस्तुति ने खूब रंगा जमाया।
शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वुमेंस यूपीएल सीजन-2 में प्लेबैक सिंगर नीति मोहन के गीतों ने दर्शकों को सरोकार किया। उन्होंने जिया रे जिया रे हो से शुरूआत की। इसके बाद आंखों को तेरी आदत है, होना है जो होता है बैंग बैंग, तू है तो दिल धडकता है, मेरी जां, मेरी जां, मेरी जां, मेरा पिया घर आया, ओ राम जी, सांवरिया, मै तेरा भंवरा तू मेरी पंखूडी, ढोल बाजे ढोल बाजे, मोर जी की चाल देखो ततर ततर, बजने दे धडक धडक, इतना मजा क्यों आ रहा है बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी आदि कई गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
…………………………….
अल्तमस फरीदी ने दर्शकों को झुमाया
वुमेन्स यूपीएल के फाइनल में अल्तमस फरीदी के गीतों पर दर्शक झूम उठे। शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति दी। गायक अल्तमस फरीदी ने एक मुलाकात जरूरी है, तडप तडप के इस दिल से, मै रंग सरबतों का, रे कबीरा मान भी जा, एक चुम्मा तो बनता है आदि गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अल्तमस फरीदी के गीतों पर दर्शक झूम उठे।
…………………………….
