Home उत्तराखंड कौथिग में नरेंद्र नेगी, संगीता, किशन महिपाल के गीतों की धूम

कौथिग में नरेंद्र नेगी, संगीता, किशन महिपाल के गीतों की धूम

देहरादून।  अखिल गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित कौथिग- 2022 में प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी,  लोकगायिका संगीता ढौंडियाल, बसंती बिष्ट, किशन महिपाल आदि कलाकारों ने लोकगीतों पर दर्शकों को झुमाया। शनिवार को संगीत संध्या का शुभारंभ माता मंगला एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर गणेश जोशी ने कहा कि अखिल गढ़वाल सभा बहुत अच्छा कार्य कर रही है। माता मंगला जी ने कहा कि अखिल गढ़वाल सभा का कौथिग करने का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना है।  सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ से पहले माता मंगला और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकगयिका संगीता ढोंडियाल का यु ट्यूब चैनल पर नया गीत प्यारी छुमा बौ लांच किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले पद्मश्री बसंती बिष्ट ने नन्दा जागर प्रस्तुत किया गया। उसके बाद नरेंद्र सिंह नेगी ने अपना प्रसिद्ध गीत ‘जौ जस देहि, देनी हवे जेई’ और ‘के तैं खुजाणी होली’ गाया। लोकगायिका संगीता ढौंडियाल ने ‘मि घास कट लू तू पूरा बांधली’ से वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत ‘ढोल दमाऊ बजी गेन’ गाया। किशन महिपाल ने  गीत ‘किंगर का झाला घुघूती’ और ‘फ़्यूनलड़िया तवे देखी की’ गाकर के लोगों का मन जीत लिया। इसके बाद लोकगायक बिशन हरियाला ने  ‘गोरख्या चली भागुली’ और ‘पुष्पा लुकी रै’ गाया। सनी दयाल ने महासू देव की वंदना और ‘ओ बेबीए’ गाया। कार्यक्रम के अंत मे नरेंद्र नेगी ने अपने प्रसिद्ध गीत ‘फूल फ्योंली बोलू या बुरांस’ और ‘कुछ त बात होली मि मा’ जैसे गीत गाकर दर्शकों को आनंदित किया। संगीता ढौडियाल ने ‘खेला पासो’ गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। अंत मे किशन महिपाल ने *हे रूडी* गाकर सबका मन मोहा।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अजय जोशी ने किया। महासचिव गजेंद्र भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव पंडित उदय शंकर भट्ट, उपाध्यक्ष निर्मला, सूर्य प्रकाश भट्ट, वीरेंद्र सवाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल...

क्यों नहीं लगाई वेंडिंग मशीन,अधिकारी दें जवाब-वंशीधर तिवारी

देहरादून। राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेश बंशीधर ने नाराजगी...

पूजा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भेंकलताल-ब्रह्मताल विकास मेले का आगाज

थराली। छः दिवसीय 31वें भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेला का पुजा पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया हैं। बृहस्पतिवार...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई