Home पौड़ी गढ़वाल महाराज ने की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से भेंट

महाराज ने की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से भेंट

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी पांच राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे दुरूस्त

सतपुली। चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत से अवगत कराते हुए जर्जर मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग की। उनके अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने  राजमार्गों को शीघ्र दुरूस्त के आदेश अपने मंत्रालय को दिये हैं।

चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यालय पर भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की खस्ता हालत से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि इन सड़कों पर हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों द्वारा भी समय-समय पर इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु  अनुरोध किया जाता रहा है। श्री महाराज ने उन्हें बताया कि  राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग धुमाकोट तथा मुख्य अभियंता स्तर-1, राष्ट्रीय राजमार्ग, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग देहरादून द्वारा इन मार्गों से संबंधित संशोधित आंगणन आपत्तियों के निवारण के उपरांत  4 जनवरी 2021 को क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार जाखन, देहरादून को राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट से बीरोंखाल 28 किमी, लागत 22.19 करोड, बीरोंखाल से मंजगांव 30 किमी, लागत 16.85 करोड, गैस गोदाम से सलोनधार 25 किमी लागत 17. 26 करोड़, पाबौ से बुआखाल 20.115 किमी लागत 12.24 करोड़ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119  जिसकी लंबाई 24 किमी. और लागत 17.86 करोड है को इन राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त करने हेतु कहा गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा बताए गए राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने अधीनस्थ मंत्रालय को आदेशित किया कि इन सभी मार्गों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को भी जल्दी ही दुरस्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

——————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई