उत्तराखंड

मनीष के साथ  डिबेट करने नहीं आए कौशिक

देहरादून। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को खुली चर्चा का न्योता दिया था। उत्तराखंड के विकास कार्यों पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से खुली बहस के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समय पर आइआरडीटी ऑडिटोरियम पहुंच गए। वे यहां उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं पहुंचे।  उन्होंने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को 6 जनवरी को दिल्ली आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक अपनी सरकार की पांच उपलब्धियां गिनाने दिल्ली आएं जहां पर उनसे विस्तृत चर्चा हो सकेगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने त्रिवेंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार में दिल्ली मॉडल के सामने खड़े होने का दम नही है। उन्होंने ये तक कह दिया कि भाजपा की नीति ही भागने की है। ये उत्तरप्रदेश में भी भाग गए थे और आज यहां भी नहीं आए हैं।

—————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *