देहरादून

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण होने पर हवन यज्ञ

देहरादून। पंचायती मंदिर पर डालनवाला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर हवन यज्ञ किया गया।
सभी ने इस अवसर पर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शानदार 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की और भारतवर्ष को संसार के पटल पर नई ऊंचाइयों के साथ पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, दायित्वधारी अशोक वर्मा, श्याम अग्रवाल, भगवत प्रसाद मकवाना, श्रीमती मधु भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
इस अक्षर पर मेरा द्वारा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की। हवन कार्यक्रम पंडित शशि बल्लभ पंत द्वारा किया गया।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *