Home खेल गढ़वाल हीरोज ने कब्जाया प्रथम हिमालयन कप

गढ़वाल हीरोज ने कब्जाया प्रथम हिमालयन कप

 गढ़वाल हीरोज ने हिमाचल प्रदेश को 3-0 से हराया

देहरादून। हिमालयन कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में गढ़वाल हीरोज ने एकतरफा मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 3-0 से हराकर ट्रॉफी कब्जायी। पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को हिमाचल प्रदेश और गढ़वाल हीरोज के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। गढ़वाल हीरोज शुरू से ही हावी होती नजर आई। खेल के 11वें मिनट में गढ़वाल हीरोज को पेनाल्टी किक मिली। फारवर्ड निर्मल सिंह बिष्ट ने मौके को भुनाने में कोई गलती न करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में हिमाचल प्रदेश ने बराबरी पर आने के प्रयास तेज कर दिया। कई बार हिमाचल के खिलाड़ी गोल दागने के करीब पहुंचे, मगर भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। वहीं, 66वें मिनट में हिमाचल प्रदेश के डिफेंडर की चूक का फायदा उठाते हुए गढ़वाल हीरोज के निर्मल सिंह बिष्ट ने डी में मिली गेंद को विपक्षी नेट से उलझा दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद हिमाचल प्रदेश के आक्रमण की धार कम हो गई। जिसका फायदा गढ़वाल हीरोज को मिला। 68वें मिनट में लेफ्ट फ्लैंक से बने मूव पर गढ़वाल हीरोज के फारवर्ड जयदीप ने विपक्षी रक्षापंक्ति को छकाते हुए गोल दाग टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। निर्मल सिंह बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

समापन पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता-उपविजेता टीमों को क्रमश: पांच व तीन लाख रुपये का चेक व ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, निदेशक खेल जितेंद्र कुमार सोनकर, ओएनजीसी के गोपाल जोशी, धीरेंद्र पंवार, संयुक्त निदेशक खेल डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव आरिफ अली, आयोजन अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग, एआईएफएफ तकनीकी समिति के सदस्य अरुण मल्होत्रा, अजय रावत, आरजे काव्या, राजेंद्र रावत, उस्मान खान आदि मौजूद रहे।

—————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई