दुःखद : नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत
देवाल। देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
—————————–