Home देहरादून कार्यकर्ताओं संग मनाया पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने जन्मदिन

कार्यकर्ताओं संग मनाया पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने जन्मदिन

महायज्ञ के जरिए प्रदेश के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना की
रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया रक्तदान
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र् सिंह रावत ने सोमवार को अपना 61वां जन्मदिवस हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रक्तदान शिविर के माध्यम से करीब 70 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया। महायज्ञ कर प्रदेश के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना की। वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों का सम्मान कर उनकी दुआएँ लेकर प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने प्रदेश के नागरिकों और खासकर युवा पीढ़ी से अंगदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को सुबह अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास में परिजनों के साथ यज्ञ किया। इस मौके पर प्रदेश की खुशहाली और हर नागरिक के सुख -समृद्धि की कामना की। त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके आवास पर सुबह से ही तांता लगा रहा। इसके पश्चता जोगीवाला रिंग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में करीब 70 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह किया गया।
इसके बाद पंडित नत्थीलाल उनियाल की टीम की ओर वेडिंग प्वाइंट के प्रांगण में महायज्ञ का आयोजन किया। जिसमें त्रिवेंद्र के साथ कई दर्जाधारियों, पूर्व दर्जा मंत्रियों,  मेयर, पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्ण आहुति में भाग लिया। महायज्ञ में प्रदेश की खुशहाली के साथ ही जनकल्याण, सर्व कल्याण के साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया और उनके सुखी व सफल राजनीतिक-सामाजिक जीवन और दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से उम्मीद की कि उनका प्यार और आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहेगा। इस मौके पर उन्होंने सीडीएस स्वर्गीय बिपिन सिंह रावत और उनके साथ हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सभी जांबाजों और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल रावत एक असाधारण सैनिक थे। उन्होंने अपनी सैन्य सेवा के दौरान हमेशा सीमांत इलाकों में सेवा को प्राथमिकता दी। देश और भारतीय सेना के लिए उनका जाना अपूर्णीय क्षति तो है ही, उत्तराखंड के लिए उससे भी बड़ा सदमा है। जिसकी भरपाई शायद ही कभी हो सकेगी। सीडीएस जनरल रावत हमेशा हर उत्तराखंडी के दिल में जीवित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण का आयोजन करते हैं। रक्तदान के लिए युवा जिस तरह से बढ़चढ़कर भाग लेते हैं उससे हमारे प्रदेश में कभी रक्त की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज समय बदल रहा है। रक्तदान से भी बढ़कर अब अंगदान करने की जरूरत महसूस की जा रही है। हमें अब अंगदान के लिए आगे आना चाहिए। इसमें आई डोनेशन महत्वपूर्ण हैं। यदि हम अपनी आँखे किसी को डोनेट करते हैं उससे वह इस दुनिया को देख सकता है। इसके बाद कार्यक्रम में हजारों बुजुर्ग और वरिष्ठ जनों को उनके स्थान पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री ने शाल और छड़ी देकर सम्मानित किया।
पूर्व सीएम को बधाई देने वाले में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, दर्जाधारियों में शमशेर सिंह सत्याल, सुरेश परिहार, बृजभूषण गैरोला, रिपुदमन सिंह रावत, राजकुमार पुरोहित, गजराज सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, राजपाल सिंह रावत, रविंद्र कटारिया, पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष श्रीमति कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मधु भट्ट, ऋतु मित्रा, ब्रजलेश गुप्ता, उषा लखेड़ा, अशोक राज पंवार आदि थे 
——————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पीएम के नेतृत्व में 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में...

पत्रकारिता को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सुरेखा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून इकाई का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस...

भेंकलताल मेले में 10 छात्रों को मिला रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान

थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र...

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई