देहरादून

नकरौंदा पिंडर वैली में गूंजे होली के लोकगीत

देहरादून। होली के परंपरागत लोक गीतों पर महिलाओं ने अबीर गुलाल के रंग उड़ाए। गणेश वंदना के साथ होली मिलन समारोह का आगाज हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा बड़थ्वाल ने शिरकत की। उन्होंने सभी महिलाओं व क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को नकरौंदा पिंडर वैली में कमला जोशी जी के आवास पर महिला होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में दीपा जोशी, हिमानी जोशी, विद्या पंत, गीता जोशी, सरस्वती पंत, कंचन द्विवेदी, सीमा जोशी, ललिता द्विवेदी, हिमांशी पंत शांति जोशी हरिप्रिया पंत दीपिका जोशी पुष्पा जोशी रेखा जोशी दिव्या नगरकोटी नीमा गाड़ियां इंद्र शीला गुसाई सरोजिनी बेस्ट यशोदा पवार उमा पांडे सावित्री सेमवाल दीपा बिष्ट शकुंतला आदि ने मनमोहक होली के गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *