राजनीति

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भाजपा ने दिया होली का तोहफा: अतुल

देहरादून। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता /पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट अतुल यादव ने कहा कि होली का तोहफा स्वरुप गैस सेलेन्डर के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने दिया हैं। यहां जारी एक बयान में अतुल कुमार यादव ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। महंगाई से जनता को कोई राहत नहीं मिल रहीं हैं। जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी हैं। जनता की आय कोराना काल के बाद कम हुई हैं। जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। खासकर प्राइवेट रोजगार की मुश्किलें बढ़ी है। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रहा हैं। आज जो गैस सलेन्डर के दाम बढ़ाये है वह होली का तोहफा स्वरूप है। यही भाजपा के अच्छे दिन हैं।
——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *