विकासनगर में एक घर में लगी भीषण आग, चार बच्चे जले
देहरादून। विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर चार बच्चों के फंसे होने की आशंका है। मकान के अंदर फंसे चारों बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया। इसी कारण आग लग गई।
—————————–