इवोल्व क्रिकेट एकेडमी की 117 रनों से धमाकेदार जीत
तनीषा खत्री रही प्लेयर ऑफ़ द मैच
देहरादून। प्रथम बीएस नेगी मेमोरियल वुमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इवोल्व क्रिकेट एकेडमी ने राजेश पाथा क्रिकेट एकेडमी को 117 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।
आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में बुधवार को पहला मैच इवोल्व क्रिकेट एकेडमी और राजेश क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर इवोल्व क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें मेघा सैनी ने 54, तनीषा खत्री ने 59, श्वेता मोहन ने 36 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। राजेश क्रिकेट एकेडमी की ओर से नित्या ने तीन, रजनी व हर्षिता ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी राजेश पाथा क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.2 ओवर में 60 रनों पर सिमट गई। टीम में ट्विंकल पाठक के 19, पावनी सिंह के 14 रनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी का आंकड़ा नहीं छू सका। इवोल्व क्रिकेट एकेडमी के लिए कल्पना वर्मा व नीलम बिष्ट ने दो दो, रितिका, इशा, शफीना व प्रियांशी ने एक-एक विकेट चटकाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीएयू काउंसलर मनोज नौटियाल ने तनीषा खत्री को प्लेयर ऑफ़ द मैच और नित्या को फाइटर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
———————
