उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स से हुए डिस्चार्ज

 देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। वे कुछ समय के लिए नई दिल्ली स्थित आवास में होम आइसोलेशन में रहेंगे। मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वह आइसोलेशन में थे। 27 दिसंबर को हल्का बुखार आने पर मुख्यमंत्री दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *