राजनीति

दून पहुंचे यशपाल आर्य का कांग्रेसियों ने किया स्वागत 

देहरादून। घर वापसी करने के बाद पूर्व मंत्री यशपाल आर्य  कांग्रेस भवन पहुंचे। कांग्रेस मुख्यालय में आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के सभी वरिष्ठजन इस मौके पर मौजूद रहे।
कांग्रेस में वापसी के बाद प्रथम बार दून पहुंचे आर्य का प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागणों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में यहां मौजूद पार्टी कर्ताआें ने आर्य का बुके देकर स्वागत किया। आर्य के साथ कई सारे लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आज कांग्रेस का दामन थामने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके सहयोगी राजेन्द्र भट्ट, बिमला सजवाण, सुनील भण्डारी, विपिन उप्रेती, मुन्ना पाण्डे, सहजाद अंसारी, राहुल सोनकर, इन्जीनियर इंद्र लाल आर्य, ऋषभ जैन आदि ने भी अपने सैकड$ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है। इस मौके बड़ी संख्या में पीसीसी व महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *