Home Uncategorized मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया गैस गौदाम में प्रदर्शन

मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया गैस गौदाम में प्रदर्शन

गैस, पेट्रोल—डीजल के साथ ही अन्य चीजों की आसमान छूती कीमतों से जनता परेशान

देहरादून। कांग्रेसियों ने गैस गोदाम के समक्ष बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा की सरकार में गैस का मूल्य दो गुना होने के साथ ही पेट्रोल—डीजल के साथ ही अन्य वस्तुआें के दाम आसमान को छू रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने लगातार बढती मंहागई के विरोध में सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एक गैस गोदाम के सामने विरोध प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताआें ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढते जा रहे हैं तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। 100 दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का बुरा हाल कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप हो चुके है। पहले से मंहगाई की मार झेल रहा आम आदमी अब पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना वृद्धि के कारण पीडि$त है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढतरी की जा रही है। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका सबक जरूर सिखायेगी।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद कोमल बोरा, सविता सोनकर, मीना रावत, अमृता कौशल, अनीता निराला, गुरचरण कौाल, तरूण भारद्वाज, निर्मला देवी, बलवन्त कौर, अंजू क्षेत्री, मुकेश सोनकर, सीमा जाश्ेाी, नीरा वर्मा, प्रेम प्रकाश जोशी, रजनी राठौर, जया भारद्वाज, देवेन्द्र कौर, रीता कुमार, सुक्रिता, मिथलेश देवी, मीनाक्षी नेगी, नीलम चावला, लक्ष्मी, पूजा, जरीना खातून आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल...

क्यों नहीं लगाई वेंडिंग मशीन,अधिकारी दें जवाब-वंशीधर तिवारी

देहरादून। राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेश बंशीधर ने नाराजगी...

पूजा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भेंकलताल-ब्रह्मताल विकास मेले का आगाज

थराली। छः दिवसीय 31वें भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेला का पुजा पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया हैं। बृहस्पतिवार...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई