सदस्यता अभियान में कोताही न बरते कांग्रेस नेता: हरीश रावत
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी के नेता इस काम को बखूबी निभा रहे होंगे। पार्टी की सदस्यता दिलाना हर नेता और पार्टी का बुनियादी काम है। जो लोग चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करे और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करे, वे सदस्य जरूर बने। इसमें कोई कोताही ने बरतें।
शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में कांग्रेसी नेता व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्य अतिथि के रूप के शिरकत की। उन्होंने स्थानीय लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोगों में पार्टी के प्रति उत्साह को देखते हुए रावत ने कहा कि यह श्री पोखरियाल की मेहनत और उनके प्रति लोगों का प्यार और विश्वास है जो इतनी बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता लेने पंहुचे है। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी नेता को नए लोग पार्टी के साथ जोड़ने का काम करना है, यह पार्टी को मजबूत करने का एक बुनियादी कार्य है। पोखरियाल ने अभियान में शामिल सभी स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को आयोजन सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत प्रेमनगर से हुई है अब आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान, यूथ कांग्रेस प्रेदश महासचिव सुमित खन्ना, पार्षद जितेंद्र तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान, गुरुवचन दुग्गल, मंजू क्षेत्री, तरुण चक्रवर्ती, सरोज, रानी, नीलम थापा, ऋतु, मोहित ग्रोवर, आशीष देसाई, अशोक वर्मा, राहुल तलवार, कुलदीप नरूला, भारती, विजय शर्मा, अन्नू शर्मा, रविन्द्र सिंह खालसा, वीरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
——————————-