Home उत्तराखंड सीएम धामी ने वायदा किया पूरा, सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि : उत्तराखंड...

सीएम धामी ने वायदा किया पूरा, सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि : उत्तराखंड में दो ऐतिहासिक विधेयक विधानसभा में पास

महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का बना कानून

प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक सम्बंधित कानून बना

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक विधानसभा में ध्वनिमत से पास हो गए हैं। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून का प्राविधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एक बार फिर से लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने इन दोनों विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। बुधवार को विधानसभा में इन विधेयकों के पास होने से प्रदेश में इसे लागू करने की जल्द अधिसूचना जारी हो जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभमि है यहां पर धर्मान्तरण जैसी चीजें हमारे लिए बहुत घातक है इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक के लिए कठोर से कठोर कानून बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इस कानून को पूरी दृढ़ता से प्रदेश में लागू किया जाएगा। वहीं उत्तराखण्ड में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड निर्माण में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है और सरकार ने यह पहले ही तय किया था कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस प्रदेश में मातृशक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें इस क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिले। महिलाओं के लिए राज्याधीन सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था देने करने यह अधिनियम मातृ शक्ति को समर्पित है।

————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को करेगी आकर्षित : सतपाल महाराज

नई दिल्ली/देहरादून । उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे...

रामनवमी पर सीएम ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी...

एनसीसी कैडेट्स श्री दरबार साहिब में सम्मानित

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देहरादून। गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखण्ड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व करने वाले...

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण

उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया।...

जी-20 सम्मेलन : पारंपरिक अंदाज में हुआ प्रतिनिधियों का स्वागत

जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के...

प्रथम नॉर्थ वैली कप की विजेता टीम सिटी यंग के खिलाड़ियों ने सीएम से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रथम नॉर्थ वैली कप-2023 नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता...

जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग...

मुख्यमंत्री ने माँ डाट काली मन्दिर में की पूजा-अर्चना

देहरादून। चैत्र नवरात्र को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को माँ डाट काली मन्दिर, देहरादून में सपरिवार पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

सीएम धामी ने सुनी पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना।...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई