इगास-बग्वाल पर होगा सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने की घोषणा
देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व इगास—बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। इस बार एकादशी यानी इगास चार नवंबर को पड़ रही है। यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखंड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह पहाड़ की लोक संस्कृति का प्रतीक है। सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुडे रहे, ये सरकार का उद्देश्य है।
सीएम ने ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए गढ़वाली में दिए अपने संदेश में कहा -‘‘ आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनौंला नई पीढी ते अपणी लोक संस्कृति से जोडला। लोकपर्व ’इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमरि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।’’
———————