उत्तराखंड

खुशखबरी : कोरोना की जंग जीतकर दून पहुंचे मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली से उपचार के बाद स्वस्थ होकर दून लौट गए है। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीटीसी हेलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री का तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार की कृपा और सभी की शुभकामनाआें के कारण मैं अस्पताल से पूर्णत: स्वस्थ होकर लौट आया हूँ। नई ऊर्जा के साथ पुन: जनसेवा के कार्य में सबके बीच उपस्थित हूं। मुख्यमंत्री ने सभी डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी मानकों जैसे सही से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का ख्याल रखना और हाथों को नियमित रूप से धोना व सैनिटाइज करने का अनिवार्यता से पालन करने की आवश्यकता है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *