सीएयू सचिव किरण वर्मा ने सीएम से की मुलाकात
उत्तराखंड में खेल विकास की महत्वाकांक्षी योजनाआें पर चर्चा
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की नवनिर्वाचित सचिव किरण रौतेला वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस मुलाकात में 23 सितंबर से शुरू हो रही उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के आयोजन पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई इस मुलाकात में किरन ने एसोसिएशन की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित इस बैठक में किरन ने न केवल सीएयू की उपलब्धियों का उल्लेख किया, बल्कि भविष्य की योजनाआें पर भी प्रकाश डाला। सीएम ने राज्य सरकार की आेर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड$ी राज्य में खेलों का विकास न केवल युवाआें को दिशा देगा, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक एकीकरण को भी मजबूत करेगा।
किरण रौतेला वर्मा ने मुलाकात के दौरान उत्तराखंड में खेलों को आगे बढ$ाने की योजना प्रस्तुत की। यह योजना क्रिकेट पर केंद्रित होने के साथ—साथ अन्य खेलों को भी समाहित करती है, जो राज्य के समग्र विकास का हिस्सा बनेगी। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि पहाड$ी जिलों जैसे अल्मोड$ा, नैनीताल और उत्तरकाशी में क्रिकेट अकादमियां स्थापित की जाएं। इन अकादमियों में स्थानीय कोचिंग और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि दूरदराज के युवा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि राज्य सरकार स्टेडियमों के आधुनिकीकरण में निवेश करे। देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को यूपीएल के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, खेलो इंडिया योजना के तहत फंडिंग का उपयोग कर ग्रामीण मैदानों को विकसित करने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि 23 सितंबर से शुरू हो रही यूपीएल न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्सव होगी, बल्कि राज्य की युवा पीढ$ी के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगी।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-
