उत्तराखंड

हरेला पर भाजपा का महाअभियान: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाएंगे 6 लाख पौधे

हरेला पर महीने भर भाजपा, प्रत्येक बूथ पर लगाएंगी न्यूनतम 50 पौधे 

मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि बनेंगे सहभागी, पौध सुरक्षा की दी जाएगी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

वृक्षारोपण महाअभियान की सफलता हेतु भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल टीमों का गठन : परिहार

देहरादून। भाजपा परिवार, लोकपर्व ‘हरेला पर्व’ पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के रूप में 6 लाख से अधिक पौधे लगाने जा रहा है। कल से प्रारंभ, एक माह तक चलने वाले इस महाअभियान के तहत राज्य में बूथ स्तर पर न्यूनतम 50 पौध मंत्रियों, सांसदों, विधायकों आदि जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनसहयोग से लगाए जायेंगे। जिसके तहत होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए भाजपा ने प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक टीम गठित कर जिमेदारी सौंपी है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने जानकारी दी कि वृक्षारोपण का यह अभियान 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के त्यौहार हरेला को पार्टी, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के रूप में मनाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति से इसे व्यापक स्वरूप में सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र बिष्ट के संयोजन में प्रदेश टीम का गठन किया गया है। जिसमें प्रदेश सह संयोजक के रूप में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विपुल मेंदोली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महाअभियान को लेकर अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनमानस से पूर्ण मन, वचन, कर्म से वृक्षारोपण करने की अपील की है। साथ ही कहा, यूं तो पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन करना भारतीय संस्कृति के अहम हिस्सा है। उसपर देवभूमि उत्तराखंड तो हरेला के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी प्रकृति की सेवा करती आ रही है। इसी क्रम में इस पावन लोकपर्व पर अपनी धरती माँ और अपनी जन्मदात्री माँ के सम्मान में “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने का शुभ अवसर हम सबको पुनः प्राप्त हुआ है। इसलिए देवभूमि की परंपरा को पीएम मोदी की अपील के समन्वय बनाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आगे बढ़ाए। हम सबको अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरणीय माहौल का उपहार देने के लिए आज पेड़ लगाने का बहुमूल्य योगदान देना है।

वहीं श्री परिहार ने जानकारी दी कि इस राष्ट्रव्यापी और पर्यावरण हितैषी अभियान को प्रदेश के प्रत्येक कोने तक ले जाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत अगले एक माह में प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 50 पेड़ लगाया लगाए जायेंगे। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन द्वारा जिला स्तर तथा मण्डल स्तर पर भी विशेष समितियों का गठन किया गया है। जो राज्य के सभी 11729 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसहयोग से पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को पूरा करेंगे। इसी क्रम में बूथ स्तर पर समन्वय बनाते हुए इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और योजना बनाई गई है। जिसके क्रम में वृक्षारोपण को सुव्यवस्थित करने के लिए पहले से ही स्थानों का चयन, गड्ढे खोदने और पौधों की व्यवस्था की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस महाअभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका बहुत अहम होने वाली है। जिसमें सांसदों द्वारा अपने क्षेत्र में न्यूनतम 10 तथा विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, मेयरों, नगर पालिका, पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रमुखों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में न्यूनतम 15 वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में पौधे की सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी को भी निर्धारित किया जा रहा है। वृक्षारोपण के बाद प्रत्येक पौधे की सुरक्षा व चिंता करने हेतु विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के नाम निर्धारित किए जाएंगे।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *