Home देहरादून भाजपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व.वाजपेयी की जयंती

भाजपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व.वाजपेयी की जयंती

मसूरी विधान सभा क्षेत्र व अम्बेडकर मंडल में कार्यक्रम आयोजित
देहरादून।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मसूरी विधान सभा क्षेत्र व अम्बेडकर मंडल में आयोजित अलग—अलग कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताआें ने स्व. वाजपेयी को नमन किया।
शुक्रवार को मूसरी विधायक गणेश जोशी ने सालावाला स्थित अपने कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री ्स्व. वाजपेयी का स्मरण किया। मसूरी विधायक गणेश जोशी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनेता के साथ प्रशासक, भाषाविद, कवि, पत्रकार व लेखक भी थे। स्व. वाजपेयी कविताआें के जरिए हर बात को बड$े ही तरीके से कह जाते थे। स्व. वाजपेयी का उत्तराखंड से अटूट रिश्ता था। पृथक उत्तराखंड भी स्व. वाजपेयी की देन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण करने के साथ ही शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज भी दिया। विधायक जोशी ने स्व. वाजेपयी के साथ ह ीबनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय व पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ$वाली को भी जन्मदिवस पर याद किया। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन मंडल के मंडल अध्यक्ष पूनम नैटियाल, दुर्गामल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरुंग, क्षेत्रीय पार्षद भूपेन्द्र कठैत, संजय नैटियाल, चुन्नीलाल, योगेश घाघट, सत्येन्द्र नाथ,, कमल थापा, राकेा जोशी, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, समीर डोभाल, टीडी भूटिया, बिष्णु गुप्ता, बेला गुप्ता, अरूणा शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं भाजपा अम्बेडकर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मोत्सव सुशासन दिवस के रुप में मनाया। अम्बेडकर मंडल के कार्यकर्ताआें ने घंटाघर स्थित पोस्ट अफिस के सामने मजदूरों में प्रसाद के रूप में खिचड$ी का वितरण किया। साथ ही स्व. वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताआें ने स्व. वाजपेयी के कार्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में महामंत्री विपिन खंडूरी, अरुण खरबंदा, शक्ति केंद्र संयोजक अधीर गुप्ता, भागसिंह नेगी, अशोक राठौर, नंदी आर्य, लव अग्रवाल, गिरीश आनंद, राजेश चौरसिया, पार्षद विमला गौड$, पार्षद मनोज जाटव,रानी आर्य , रितु मित्रा, पंकज भाटिया, दीपक अग्रवाल, विवेक बिरला, रईस अंसारी, सत्यम शर्मा, जितेंद्र खरबंदा आदि मौजूद थे।

कैंट विधान सभा में जरूरतमंदों को बांटा कंबल
देहरादून। कैंट विधान सभा क्षेत्र भी स्व. वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्र में स्व. वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्री कपूर ने पार्टी को शून्य से शिखर तक ले जाने का श्रेय स्व. वाजपेयी को दिया। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी को आदर्श मानकर देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते है। वरिष्ठ नेता अमित ूकपूर ने भी स्व. वाजपेयी से जुडे अपने संस्मरण को कार्यकर्ताआें के साथ साझा किया। इस दौरान अमित कपूर के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये गए। इस अवसर पर एसपी सिंह, रीता विशाल ने स्व वाजपेयी की लिखी कविताआें का पाठ किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, बबलू बंसल, संतोष कोठियाल, सुमित पांडेय, शेखर नौटियाल, पार्षद समिधा गुरुंग, योगेंद्र नेगी, संजय सिंघल, रमेश काला, शुभम नेगी, अर्चना पुंडीर, सोनू कुमार, पीएल सेठ आदि मौजूद थे।

-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पीएम के नेतृत्व में 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में...

पत्रकारिता को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सुरेखा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून इकाई का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस...

भेंकलताल मेले में 10 छात्रों को मिला रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान

थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र...

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई