‘अंशी कमल’ को मिला भारत कोकिला सरोजनी नायडू सम्मान
देहरादून। भारतीय गौरव साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थान गोरखपुर एवं काव्यात्मक आभूषण अभिव्यक्ति मंच लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समान समारोह में उत्तराखंड की साहित्यकार अंशी कमल को भारत कोकिला सरोजनी नायडू सम्मान से सम्मानित किया गया।
लखनऊ के मीडिया भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जानी मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड की साहित्यकार अंशी कमल को पदमश्री सम्मान प्राप्त विद्या बिंदु सिंह के कर कमलों से भारत कोकिला सरोजनी नायडू सम्मान से नवाजा गया। अंशी कमल मूलरूप से ग्राम रूमधार टिहरी और ससुराल ग्राम सिलौड टिहरी गढवाल है। वह आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल उफल्डा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।
———————————