खेल

निंबस क्रिकेट एकेडमी की जीत से वूमेन्स टी-20 टूर्नामेंट का आगाज

देहरादून। प्रथम बीएस नेगी वूमेन्स टी-20 टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराकर आगाज किया।
निंबस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में प्रथम बीएस नेगी वूमेन्स टी-20 टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच आर्यन क्रिकेट एकेडमी और निंबस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने 19.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 70 रन बनाए। टीम में डी आनंद के 20, आराधना व तमन्ना के 12- 12 रनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। निंबस क्रिकेट अकादमी के लिए रीता कश्यप, अदिति, कनिका नेगी व सवया ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी निंबस क्रिकेट अकादमी ने 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर जीत हासिल कर ली । टीम में नंदिनी कश्यप ने 35, आरती भंडारी ने नाबार्ड 31, तन्वी तोमर ने नाबाद पांच रनों का योगदान दिया। आर्यन क्रिकेट अकादमी की ओर से वेदिका अहलावत ने एकमात्र विकेट लिया। रीता कश्यप मैन ऑफ द मैच रही। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएयू के अध्यक्ष दीपक मेहरा, पूर्व अध्यक्ष गिरीश गोयल, संयुक्त सचिव नूर आलम, काउंसलर मनोज नौटियाल, योगेंद्र वाजपेई, अर्जुन नेगी, आर्यन गोयल आदि मौजूद रहे।

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *