असहर खान ने जडा दोहरा शतक
न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी और यूपीईएस ने भी जीते अपने मैच
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट लीग में असहर खान ने धंुआधार बल्लेबाजी कर दोहरा शतक और वंशज चैहान की घातक गेंदबाजी 6 विकेट के दम पर दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने आईटीएम को 293 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अन्य मुकाबले में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी और यूपीईएस ने शानदार जीत हासिल की।
आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी और आईटीएम के बीच मैच खेला गया। टाॅस जीतकर दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने 33 ओवर में 4 विकेट परं 409 रन का बडा स्कोर खडा किया। असहर खान ने धुआधांर बल्लेबाजी कर 102 गेंदों में 30 चैके 7 छक्के की मदद से 207 रनों की दोहरा शतकीय पारी खेली। इसके अलावा रितिक वर्मा ने 64, एलेन चेतन ने 77 रनों की पारी खेली। आईटीएम के लिए कार्तिक अग्रवाल व मनीष कुमार ने 1-1 विकेट लिया। 410 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीएम की टीम 23 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गयी। टीम में शिखर बालियान ने 31, दिवित टेकचंदानी ने नाबाद 29, मनीष कुमार ने 20, धनेष सक्सेना ने 13 रन बनाए। दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी के लिए वंशज चैहान ने 6, सचिन यादव ने 2, पारितोष जायसवाल व कार्तिक भट्ट ने 1-1 विकेट चटकाया।
जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट एकेडमी और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मुकाबले में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 9 विकेट से जीत हासिल की। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट एकेडमी ने 27.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाए। जिसमें निलभ रावत ने 50, योगेष कुमार ने 25, मोहम्मद शाहिद मंसूरी ने 20 रन सर्वाधिक जोडे। न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी के लिए सृजन रावत व चिराग क्षेत्री ने 3-3, अयान अली ने 2, लक्ष्य कैंतुरा व जाॅन्टी ने 1-1 विकेट चटकाया। जवाब में खेलने उतरी न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 16.5 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें प्रिंस यादव ने 61, भव्या लखेरा ने 47 और सृजन रावत ने 32 रन बनाए। श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट एकेडमी के लिए योगेश कुमार ने 1 विकेट लिया।
कृष्णा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में द्रोणाचार्य क्रिकेट एकेडमी और यूपीईएस के बीच खेले गए मुकाबले में यूपीईएस ने 290 रनों से शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर यूपीईएस ने 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 387 रन बनाए। नीरज सिंह राठौर ने 129 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु खंडूरी व कमल सिंह ने 77-77, प्रियांक सिंह ने 58 रनों टीम के लिए जोडे। द्रोणाचार्य क्रिकेट एकेडमी के लिए हमजा ने 2, प्रभजोत सिंह, कुलदीप रावत व यज्ञनेष सपकल ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में द्रोणाचार्य क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.3 ओवर में 97 रनों पर सिमट गयी।ं यज्ञनेष सपकल ने 50, अभिजीत एस गिल ने 12 रन सर्वाधिक बनाए। यूपीईएस के लिए आर्यन कपूर ने 4, अभय क्षेत्री व हिमांशु बिष्ट ने 2-2, रविंद्र नेगी व हरजीत सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
…………………………
