धर्म-संस्कृति

49वाँ खलंगा मेला 26 को सागरताल नालापानी में

देहरादून। बलभद्र खलंगा विकास समिति नालापानी के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी सागरताल नालापानी, में ऐतिहासिक भव्य 49वाँ खलंगा मेला 2023 का आयोजन 26 नवम्बर 2023 को किया जा रहा है। समिति के तत्वावधान में विगत 48 वर्षों से सेना नायक कुंवर बलभद्र थापा तथा उनके वीरों और वीरांगनाओं, जिन्होंने 1814-16 में अति शक्तिशाली ब्रिटिश सेना के कई आक्रमणों को विफल कर दिया था। उनकी वीरता तथा अदम्य पराक्रमको याद कर उन्हें प्रतिवर्ष श्रद्धाजलि देने हेतु मेले का आयोजन किया जाता हैं।

मुख्य सचिव प्रभा शाह ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ  25 नवंबर को सर्वप्रथम युद्ध स्मारक सहस्त्रधारा रोड में प्रातः 6.45 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी तत्पश्चात स्वास्थ्य जागरूकता पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन एवं स्वच्छता के संदेश हेतु प्रातः 7:00 बजे खलंगा ब्रेवरी (खलंगा बहादुरी साईकिल रैली होगी। यह रैली खलंगा युद्ध स्मारक सहस्त्रधारा रोड से प्रारंभ होगी और खलंगा युद्ध का सागरताल, नालापानी में स्मारक समाप्त होगी। तत्पश्चात प्रातः 10:30 बजे से श्री चन्द्रायनी माता मंदिर, नालापानी में पूजन, हवन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा। 26 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से सागरताल, नालापानी में 49 वाँ खलंगा मेला 2023 का भव्य आयोजन प्रारंभ होगा। इस मेले में 1814-16 में हुए खलगा युद्ध के इतिहास का विस्तृत वर्णन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गोर्खाली. गढ़वाली एवं कुमाऊँनी लोकनृत्यों एवं गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ होंगी। लजीज गोर्खाली व्यंजनों के स्टाल, गोर्खाली परिधानों, आभूषणों के स्टाल एवं लाटरी के लक्की ड्रा भी का केंद्र होंगे। इस बार मेले में मुख्य आकर्षण ‘गोर्खा समुदाय की गौरवमयी लोक संस्कृति को दर्शाते हुए भारतीय गोर्खाली नीमती बाजा (लोकप्रिय प्राचीन गोर्खाली 9 वाद्य यंत्रों द्वारा मनमोहक लोकसंगीत की प्रस्तुतियाँ होंगी। मेले में मुख्यमंत्री उत्तराखंड, सांसद, कैबिनेट मंत्री, क्षेत्रीय विधायक एवं गणमान्य महानुभावजन, बुद्धिजीवी एवं इतिहासकार सादर आमंत्रित हैं।

प्रेसवार्ता में बलभद्र खलंगा विकास समिति, नालापानी, के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा, उपाध्यक्ष सुश्री विनय गुरुग, सचिव प्रभा शाह, सांस्कृतिक सचिव कैब्वाई.बी. थापा, संगठन सचिव संजय थापा, मुख्य सलाहकार ले० कर्नल सी बी. थापा, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह थापा, ले० कर्नल डी.एस. खडका, पूर्व सचिव जितेंद्र खत्री, रणवीर सिंह थापा, श्रीमती सुनीता गुरूंग, श्रीमती नाम एवं  गोपाल थापा, राजेंद्र शाह उपस्थित थे ।

——————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *