30वें भेंकलताल-ब्रह्मताल विकास महोत्सव का रंगारंग आगाज
छह दिवसीय महोत्सव में होंगी सांस्कृतिक एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
थराली। 30वें भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग आगाज हुआ। छह दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इस दौरान मेला परिसर में अतिथियों ने पौधरोपण भी किया गया।
विकासखंड थराली के तालगैर मैदान रतगांव में महोत्सव शुरु हो गया। छह दिवसीय महोत्सव की शुरुआत पूजा अर्चना से हुई। उसके बाद दोपहर को महोत्सव का मुख्य अतिथि सोल क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति धरोहर है। युवा पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक धरोहर को जानने का मौका मिलता है। इस प्रकार के आयोजन समय—समय पर होते रहने चाहिए।
इससे पूर्व मेला समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने महोत्सव के आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया। छह दिन तक चलने वाले विकास महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला परिसर में सरकारी और गैर सरकारी विभिन्न संस्थाआें के स्टाल लगाए गए हैं। इस मौके पर मेला परिसर में अतिथियों ने पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर प्रेम शंकर रावत, कलम सिंह, विरेंद्र सिंह फरस्वाण, खिलाप सिंह, दलीप सिंह, भरत सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप फरस्वाण ने किया।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-