Home उत्तराखंड 22 महिलाओं को तीलू रौतेली एवं 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित

22 महिलाओं को तीलू रौतेली एवं 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित

वन्दना कटारिया महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये किया जायेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया उत्तराखण्ड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागर में ‘‘ तीलू रौतेली पुरस्कार एवं ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार‘‘ हेतु चयनित राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया। इस वर्ष 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकताओं को 31 हजार रूपये की सम्मान धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के तहत 21 हजार रूपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका रही है। उत्तराखण्ड अलग राज्य निर्माण की मांग हेतु महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई है। कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता या सरंक्षक को खोया है, उनको राज्य सरकार प्रति माह 03 हजार रूपये, एवं निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थित मजबूत होनी जरूरी है। बच्चों के शुरूआती चरण के विकास में आंगनबाडियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माता-पिता के बाद बच्चों को संस्कार देने के शुरूआत आंगनबाड़ी से ही होती है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली राज्य की चयनित महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मात्र 15 वर्ष की आयु में ही वे रणभूमि में कूद पड़ी थी। उन्होंने बहुत कम आयु में सात युद्ध लड़े। यह दिन प्रदेश की महिलाओं को सम्मानित करने का सबसे अच्छा दिन है। तीलू रौतेली ने जिस वीरता का परिचय दिया, आज यह हमारे सामने एक इतिहास है कहा कि राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कोविड के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की वेशभूषा में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के पिताजी ने आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए अपनी जमीन दान दी थी।।

इनको किया गया सम्मानिततीलू रौतेली पुरस्कार

 डॉ.राजकुमारी भंडारी चौहान, श्रीमती श्यामा देवी, श्रीमती अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, सुश्री रीना रावत, सुश्री वन्दना कटारिया, सुश्री चन्द्रकला तिवाड़ी, श्रीमती नमिता गुप्ता, श्रीमती बिन्दुवासिनी, सुश्री रूचि कालाकोटी, सुश्री ममता मेहता, कु. अंजना रावत, श्रीमती पार्वती किरौला, कु. कनिष्का भण्डारी, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती गीता जोशी, श्रीमती बबीता पुनेठा, श्रीमती दीपिका बोहरा, कु. दीपिका चुफाल, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती रेनू गडकोटी, सुश्री पूनम डोभाल।

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार
श्रीमती गौरा कोहली, श्रीमती पुष्पा प्रहरी, श्रीमती पुष्पा पाटनी, श्रीमती गीता चन्द, कुमारी गलिस्ता, सुश्री अंजना, श्रीमती संजू बलोदी, कु. मीनू, सुश्री ज्योतिका पाण्डेय, सुश्री सुमन पंवार, सुश्री राखी, सुश्री सुषमा गुसांई, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती दुर्गा बिष्ट, श्रीमती सोहनी शर्मा, श्रीमती वृंदा, सुश्री प्रोन्नति विस्वास, सुश्री हन्सी धपोला, सुश्री गायत्री दानू, श्रीमती हीरा भट्ट, श्रीमती सुषमा पंचपुरी, श्रीमती सीमा देवी।
इस अवसर पर विधायक खजानदास, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल, अपर सचिव प्रशांत आर्य एवं गणमान्य मौजूद थे।

——————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल...

क्यों नहीं लगाई वेंडिंग मशीन,अधिकारी दें जवाब-वंशीधर तिवारी

देहरादून। राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेश बंशीधर ने नाराजगी...

पूजा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भेंकलताल-ब्रह्मताल विकास मेले का आगाज

थराली। छः दिवसीय 31वें भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेला का पुजा पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया हैं। बृहस्पतिवार...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई