उत्तराखंडराजनीति

नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी

देहरादून।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूडी का मंगलवार को निधन हो गया है। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूडी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ है। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद राजनीति में आए और अपनी साफ-सुथरी छवि, ईमानदार प्रशासन और सुशासन के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में दो कार्यकाल संभाले और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी ने 1954 से 1990 तक भारतीय सेना की कोर ऑफ इन्जिनीयर्स में सेवा की। भारतीय सेना में विशिष्ट सेवा के लिए उन्हे 1982 में राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मैडल प्रदान किया गया। सेवानिवृत्ति के बाद वे राजनीति में आए और 1991 और उसके बाद के चुनावों में उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। वे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री रहे और दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। .मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *