Home खेल हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को मिली एल्ट्रोज कार

हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को मिली एल्ट्रोज कार

रुड़की। टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए हैट्रिक गर्ल हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को शुक्रवार को टाटा मोटर्स की ओर से एल्ट्रोज कार दी गई है। उनको यह कार रुड़की स्थित मिडास टाटा मोटर्स शोरूम में एक समारोह के दौरान दी गई। टाटा मोटर्स की ओर से सभी ओलिंपियन को कार देने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को वदंना कटारिया परिवार के साथ रुड़की स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम पर पहुंची। यहां पर ढोल और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि उनकी टीम मेडल प्राप्त नहीं कर पाई हैं, लेकिन देश ने उनकी पूरी टीम का जो सम्मान किया है, उससे सभी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। वह जहां पर भी जा रही है उनको सम्मान पदक विजेता की भांति ही हो रहा है। उनके साथ उनके परिवार का भी सम्मान बढ़ा है।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब अगले वर्ष होने वाली प्रतियोगिता पर है। कहा कि यदि कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो सफलता जरूर मिलती है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। अपनी रुचि के अनुसार सभी को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अपने आप को इतना तपा दो कि रास्ते खुद ब खुद मिलने लगे। इस मौके पर टाटा मोटर्स शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश सिंघल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि वंदना कटारिया रुड़की के शोरूम से गाड़ी प्राप्त कर रही है। इस मौके पर पूर्व महापौर यशपाल राणा, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल, शोरूम के महाप्रबंधक सुधीर त्यागी, जसवीर सिंह के अलावा वंदना कटारिया का परिवार मौजूद रहा।

———————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई