Home खेल स्वतंत्रता दिवस पर सीएम पुष्कर धामी ने किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम पुष्कर धामी ने किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, खिलाड़ियों, पर्वतारोहियों, चिकित्सकों, पर्यावरण मित्रों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों  को सम्मानित किया। साथ ही कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के जवानों को नमन करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, खिलाड़ियों, पर्वतारोहियों, चिकित्सकों, पर्यावरण मित्रों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों  को भी सम्मानित किया। जिसमें पुलिस से उप निरीक्षक निशांत कुमार, श्री कृष्ण चन्द्र भट्ट, श्री उमेश कुमार, मुख्य आरक्षी श्री राधे बल्लभ राणा, श्री सुनील तोमर, श्री भगवती प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक श्री राजन सिंह रौतेला, श्री अंशुल मिश्रा शामिल हैं।


मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए पर्वतारोहण के क्षेत्र में कर्नल आई.एस. थापा, कर्नल अमित बिष्ट, हवलदार अनिल कुमार, नायक चन्द्र सिंह नेगी को पुरस्कृत किया गया। खेल के क्षेत्र में हॉकी में सुश्री वन्दना कटारिया, फुटबॉल में श्री अनिरूद्ध थापा, बॉक्सिंग में सुश्री निवेदिता कार्की एवं उप क्रीडाधिकारी व द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षक अनूप बिष्ट, उत्तराखंड एथलेटिक संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी को पुरस्कृत किया गया। कोविड काल में सराहनीय कार्यों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. एस.के. गुप्ता, प्रभारी निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, सहायक निदेशक/ राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मार्तोलिया, संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश चन्द्र मार्तोलिया को सम्मानित किया गया। कोविड काल में सराहनीय कार्य के लिए पर्यावरण मित्र  सोनू पाल,  मनोज,  रमन एवं  रवि को पुरस्कृत किया गया।


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा कोविड काल की द्धितीय लहर के दौरान सराहनीय योगदान देने के लिए सिविल डिफेंस,  राधा स्वामी सत्संग, देहरादून, संत निरंकारी मिशन मसूरी, दून व्यापार मण्डल से  रवि आनन्द, वाणा फाउण्डेशन से श्री बीर सिंह, रामकृष्ण मिशन सोसायटी देहरादून एवं लिण्डे इंडिया सेलाकुई को भी पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रदेश की बेटी वंदना कटारिया ने महिला हॉकी टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए हम सभी का सर गर्व से ऊंचा किया है। इससे उत्साहित होकर हमने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिये नई खेल नीति लाने का निर्णय लिया है। देहरादून में खेलो इण्डिया स्टेट लेवल सेंटर और स्पोर्टस साइंस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में न्यूनतम एक सेंटर स्थापित किया जायेगा ।

——————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ

देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया सेंटर सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश...

भक्तदर्शन लिखित “गढ़वाल की दिवंगत विभूतियां’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से पुस्तकालय के सभागार में प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. भक्तदर्शन द्वारा लिखित...

लोकनृत्यों की प्रस्तुति के साथ भेंकलताल मेले का समापन

थराली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छह दिवसीय भेंकलताल— ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले का मंगलवार को समापन हो गया है। अगले...

पत्रकारिता दिवस पर सात पत्रकारों को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर छह पत्रकारों और एक न्यूज पोर्टल को पत्रकारिता की दीर्घकालीन सेवाओं, तथ्यपरक पत्रकारिता और शोधपरक पत्रकारिता...

पीएम के नेतृत्व में 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में...

पत्रकारिता को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सुरेखा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून इकाई का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस...

भेंकलताल मेले में 10 छात्रों को मिला रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान

थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र...

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई