देहरादून

सीएम अचानक निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम, हड़कंप

देहरादून। मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। सीएम के अचानक नगर निगम पहुंचने से हड़कंप मच गया।सीएम ने निगम में पत्रावलियों को चैक किया। उन्होंने अधिकारियों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। वही सीएम ने नगर निगम के जन्म मृत्यु अनुभाग का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों से जानकारी ली कि प्रमाण पत्र बनाने आने वालों कोई दिक्कत तो नही होती। सीएम ने औचक निरीक्षण ने निगम में  हड़कंप भी मच गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली कि कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *