सपा नेता अतुल यादव राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट में शामिल
देहरादून। सपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट में स्थान पाने में कामयाब हुए है। बीते रोज समाजवादी पार्टी ने 64 राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी की है। जिसमें अतुल यादव भी शामिल है। इसके लिए अतुल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व उत्तराखंड के नेताओं का धन्यवाद किया।
एडवोकेट अतुल यादव पार्टी के संगठन समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी युवजन सभा में लम्बे समय तक कार्य किया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता व प्रदेश सचिव पद रह कार्य करने के बाद अब राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट में शामिल हुए हैं। अतुल यादव ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ सपा उत्तराखंड के नेताओं का भी धन्यवाद किया।
—————————————