Home धर्म-संस्कृति श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 336वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना मंे सहयोग किया। इसके पश्चात संगतांे को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश के कोने-कोने से तथा विदेश से भी आये श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। तदोपरान्त विशेष लंगर का आयोजन किया गया। सायं-काल मंे श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी एवं चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आये हजारों वृद्ध, युवा तथा बच्चांे ने इस महानिर्वाण पर्व की पूजा अर्चना का हिस्सा बनकर अपने आपको धन्य महसूस किया। महानिवार्ण पर्व में शामिल होने के लिए आई संगतों ने कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह अनुपालन किया व सामाजिक दूरी बनाए रखी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मेडिकल सहायता के लिए श्री दरबार साहिब में उपलब्ध रही।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म 1646 ई0 मंे चैत्र मास की पंचमी को हुआ था। वर्ष 1676 मंे गुरु महाराज जी देहरादून आये थे। देहरादून को श्री गुरु महाराज जी ने अपनी कर्मस्थली बनाकर पावन किया। श्री गुरु राम राय जी महाराज के डेरे के नाम से ही नगर का नाम देहरादून पड़ा। भाद्रसुदी 8 सवंत 1744 (4 सितम्बर सन् 1687) को वे परमात्मा का ध्यान करते हुए परमात्मा मंे लीन हो गये। श्री गुरु महाराज जी की आत्मा को अमर मानते हुए संगतंे समाधि की सेवा करती हैं और श्रद्धालु इस दिन को महानिर्वाण पर्व के रूप मंे मनाते हैं।
श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि गुरु को ईश्वर से भी ऊपर का स्थान प्राप्त है। क्योंकि गुरु के ज्ञान व गुरु के बताए मार्ग से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग गुरु के बताए मार्ग पर चलते हैं उन्हें जीवन में हर लक्ष्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि व शांति की अरदास भी की। श्री दरबार साहिब में सुबह से लेकर देर शाम तक संगतों का तांता लगा रहा है। संगतों ने श्री झण्डे साहिब, श्री दरबार साहिब के दर्शन किये व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

—————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई