उत्तराखंड

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, सीएम व विस अध्यक्ष ने डाला वोट

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान शुरू हो गया है। मतदान १० बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। सोमवार को मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है।  विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने भी अपना वोट डाला। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल आदि ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे। बताया जा रहा है कि अभी तक 59 विधायकों ने वोट डाल चुके हैं। जिसमें भाजपा के 42, कांग्रेस के 13, बसपा के दो और निर्दलीय दो विधायक शामिल हैं।  यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई है।

————————————

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *