रायपुर से उक्रांद प्रत्याशी अनिल डोभाल ने किया जनसंपर्क
देहरादून। रायपुर विधानसभा से उक्रांद प्रत्याशी अनिल डोभाल ने माता मंदिर मार्ग मे ओम विहार, गणेश विहार सघन प्रचार प्रसार घर घर जाकर किया| इस अवसर पर जनता से सम्पर्क करते हुए उन्होंने कहा हैं कि उक्रांद बेरोजगारों को रोजगार देने की पहली प्राथमिकता व महिलाओं की सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को लेकर चुनाव में उतरा हैं | भाजपा-कांग्रेस ने राज्य को इन 22 वर्षों मे भ्रष्टाचार के दलदल मे ले गया | एक तरफ राज्य का युवा रोजगार पाने के लिए हताश हैं वही भाजपा कांग्रेस के चुने गए प्रतिनिधियों की आमदनी कई गुना बढ़ा हैं | राज्य मे महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं |महिला सशक्तिकरण केवल कागजो तक सिमित हैं| इस अवसर पर संजय बहुगुणा, यतेंद्र खांतवाल, विनीत सकलानी, सुलोचना ईष्टवाल, सविता देवी, पुष्पा जख्ममोला, मीना थपलियाल, भूपेंद्र गुसांईं, वीरेंद्र गुसांईं, पंकज पोखरियाल, सुरवीर नेगी, संजीव शर्मा आदि उपस्थित थे |
————————————