यूपी में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी सपा : अतुल
देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश की जनता सपा को विधानसभा चुनाव में जीता कर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनायेगी। सपा द्वारा लगातार जनता की बात उठाई गयी। सड़को पर उतर कर संघर्ष किया गया। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
—————–