देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने 11 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले उक्रांद 30 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। ऐसे में अब यूकेडी कुल 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
हल्द्वानी में एक प्रेस वार्ता में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशीसिंह ऐरी ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
आज जारी सूची में प्रत्याशी-
1. बद्रीनाथ से बृजमोहन सिंह
2. कर्णप्रयाग से बलवंत सिंह नेगी
3 रुद्रप्रयाग से मोहित डिमरी
4. धर्मपुर से किरण रावत कश्यप
5. पौड़ी से पूनम टम्टा
6. हरिद्वार ग्रामीण से उपेंद्र सिंह मलिक
7. धारचूला से रमेश थलाल
8. पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर कापड़ी
9. डीडीहाट से गोविंद सिंह
10. बागेश्वर(अजा) से गोपाल वनवासी
11. कालाढूंगी से मोहन कांडपाल